21.630 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

21.630 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अमदाबाद बेलगच्छी ढलान से अमदाबाद पुलिस ने 21.630 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि एक युवक भागने में सफल रहा. समकालीन अभियान के तहत एसआई सुनील कुमार सिंह व एसआई रंजीत कुमार व पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब लेकर जा रहे एक युवक दबोच लिया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब लेकर अमदाबाद के रास्ते से ले जाया जा रहा है. समकालीन अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारी एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई रंजीत कुमार व पुलिस बल को सूचना देकर बेलगच्छी ढलान पर घेराबंदी कर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. शराब साथ गिरफ्तार युवक राहुल कुमार मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव का रहने वाला है. मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि शराब लेकर दो युवक जा रहा था. एक युवक पुलिस को देखते ही फरार हो गया. शराब के साथ गिरफ्तार युवक पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसआई विजय राम, एसआई नंदू राम, एसआई उमेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >