20 लीटर शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

20 लीटर शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. गुरुवार को कोढ़ा थाना अंतर्गत मुथरियावड़ी फुलवरिया वार्ड संख्या-11 निवासी रतन ऋषि, पिता स्व कुशाई ऋषि, को पुलिस ने 20 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ धर दबोचा. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में आरोपित को उस समय पकड़ा गया. जब वह शराब की खेप की आपूर्ति की तैयारी में था. पुलिस ने 20 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई है. पुलिस ने रतन ऋषि के खिलाफ बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >