1500 पीस प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप संग तस्कर गिरफ्तार

1500 पीस प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप संग तस्कर गिरफ्तार

कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कल्याण चौक पर छापेमारी कर 1500 पीस प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस पदाधिकारी मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध विशेष छापेमारी व चेकिंग अभियान चला रखी है. नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को एक तस्कर की इनपुट मिली. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के कल्याण चौक पर छापेमारी कर एक आरोपित राकेश कुमार पिता प्रकाश मिश्रा, हवाई अड्डा थाना सहायक निवासी को 1500 पीस कोडिन सिरप के साथ गिरफ्तार कर नगर थाना पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >