कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी मुरादपुर पंचायत के बसुहार मजदिया गांव के मनरेगा भवन में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया. पंचायत की मुखिया अर्चना कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार ने अंग वस्त्र बुके देकर डीएम का सम्मान किया. कार्यक्रम में उपस्थित डीडीसी, एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ अन्य उपस्थित पदाधिकारियो का बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मान किया. डीएम ने कहा कि पंचायत के आमजनों की सुविधा के लिए शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में अधिक से अधिक संख्या में विभिन्न तरह के कार्यों को लेकर आवेदन देकर पंचायत स्तर पर लाभ प्राप्त कर सकते है. 19 मई को विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया जायेगा. प्रखंड कार्यालय के बजाय जाति, आय, आवसीय, पेंशन, सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए पंचायत के आयोजित शिविर में आवेदन देकर कार्य का निष्पादन करा सकते है. पंचायत की मुखिया अर्चना कुमारी ने डीएम का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि पंचायत के बसुहार मजदिया गांव स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र शराबियों का अड्डा बन गया है. उपस्वास्थ्य केन्द्र में उपचार सुविधाओं का संचालन बाधित बना रहता है. मुखिया ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्यान भोजन पर सवाल खड़ा करते हुए सुधार की मांग की. शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अर्चना कुमारी ने किया. शिविर को लेकर पंस सदस्य सहित बड़ी संख्या ग्रामीण महिला पुरुष व स्कूली छात्रा उपस्थित थी.
डीएम ने बसुहार मजदिया में पंचायत सहयोग शिविर का किया उद्घाटन
डीएम ने बसुहार मजदिया में पंचायत सहयोग शिविर का किया उद्घाटन
