139.860 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

139.860 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कटिहार रौशना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ऑटो से 139.860 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के पश्चिम बंगाल एवं झारखंड से सटे जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सर आपका धंधे बाज के विरुद्ध सघन छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है. रोशना थानाध्यक्ष मासूम कमारी को सूचना मिली बंगाल से एक बोलेरो सवार व्यक्ति महानंदा चेक पोस्ट की ओर अवैध शराब लेकर आ रहा हैं. सूचना पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में रोशना थाना पुलिस ने महानंदा चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान चलाया. जांच में बंगाल की ओर से आती एक बोलेरो सवार व्यक्ति को देखकर पुलिस ने रोकने का इशारा किया. जब पुलिस उक्त गाड़ी की चेकिंग शुरू की तो उस गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो से 139.860 लीटर शराब बरामद किया है. आरोपी रौशन कुमार पिता छाबो सहनी, थाल्हा थाना बेलदौर जिला खगड़िया के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >