बरारी नगर पंचायत बरारी के विद्युत व्यवसायिक उपभोक्ताओं का एक दिन का बिल 36 की जगह 87 रुपया काटे जाने से आक्रोश है. विद्युत उपभोक्ता संख्या 102508525625 गुरुबाजार निवासी ने बताया कि एक दिन बिजली बिल 15 अक्तूबर को स्मार्ट मीटर में 87 रुपया एससी काटा गया. पूर्व के दिन एवं 16 अक्तूबर को एक दिन का बिजली बिल 36 रुपया काटा गया है. आखिर 36 की जगर 87 रुपया क्यों काटा गया बिल. विद्युत उपभोक्ता संख्या 1025 11294739 गुरुबाजार का स्मार्ट मीटर में एक दिन का बिल 19.35 रुपया सभी दिन कटा है. 15 अक्तूबर को 94. 72 रुपया बिल क्यों काटा गया. दर्जनों विद्युत उपभोक्ता ने बताया कि 15 अक्तूबर को सभी व्यवसायिक विद्युत उपभोक्ता का बिल अधिक कटा गया है. जबकि 16 अक्तूबर को 19. 35 रुपया हीं बिल काटा गया है. कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
