कटिहार से नीरज कुमार की रिपोर्ट. एसपी के निर्देशानुसार पूरे जिले में अमादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष समकालीन अभियान चला. इस दौरान पुलिस ने जिले के अलग-अलग थानों से तीन तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. मध्य प्रदेश तस्कर एवं विक्रेता पर नकल करने को लेकर पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के नर्देश पर जिला पुलिस ने विषमकालीन अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सगन सापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाया. कुरसेला थाना पुलिस द्वारा नवाबगंज चौक पर सघन छापेमारी की गई, जिसमें लगभग 05 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर संजीत कुमार मंडल (उम्र 32 वर्ष) पिता महेन्द्र मंडल, सिमरा थाना टीकापट्टी जिला पूर्णियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. पोठिया थाना पुलिस ने दियारा चांदपुर स्थित एक किराना दुकान में छापेमारी कर 40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर संजीव कुमार यादव पिता राजकुमार यादव दियारा चांदपुर थाना पोठिया जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार किया है. इसके अतिरिक्त, मनिहारी थाना पुलिस ने एस एन कॉलोनी मनिहारी में छापेमारी कर 07.37 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. उक्त सभी मामलों में संबंधित थानों में कांड दर्ज कर विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
Katihar. .... कटिहार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्मैक बरामद व तस्कर गिरफ्तार
कटिहार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्मैक बरामद व तस्कर गिरफ्तार
