अग्निवीर भर्ती रैली: छठे दिन 12 जिले के युवाओं ने टीडीएन 10 के लिए लगायी दौड़

अग्निवीर भर्ती रैली: छठे दिन 12 जिले के युवाओं ने टीडीएन 10 के लिए लगायी दौड़

– आज अग्निवीर ऑफिस, असिस्टेंट व एसकेटी पद के लिए 12 जिले के अभ्यर्थियों की होगी फिजिकल टेस्ट कटिहार शहर के सिरसा आर्मी कैंप स्थित गढ़वाल ग्राउंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली के छठे दिन शनिवार को अग्निवीर टीडीएन 10 व आठ पद के लिए कटिहार एआरओ अंर्तगत 12 जिले के अभ्यार्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. कटिहार एआरओ अंतर्गत 12 जिला यथा कटिहार, अररिया, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, पुर्णिया, सुपौल, सहरसा व किशनगंज, बेगूसराय जिले के अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया गया. उसके बाद योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल कराया गया. अग्निवीर भर्ती को लेकर जारी दिशानिर्देश एवं पात्रता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों की जांच की गयी. फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया. इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के संचालन के दौरान कटिहार जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, नगर निगम कटिहार एवं स्थानीय एजेंसियों की तरफ से लगातार सहयोग किया जा रहा है. सेना बहाली को संचालित एवं व्यवस्थित करने में काफी मदद मिल रही है. रैली स्थल पर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सेना की टीम निरंतर रैली स्थल पर काम कर रही है. शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. अग्निवीर भर्ती रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. इसके लिए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी है. रविवार को अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, एसकेटी पद के लिए कटिहार एआरओ अंतर्गत 12 जिला यथा कटिहार, अररिया, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, पुर्णिया, सुपौल, सहरसा व किशनगंज, बेगूसराय जिले के अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >