99 लीटर शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

99 लीटर शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

कटिहार होली के मद्देनजर समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. होली त्योहार नशा मुक्त मनाने की दिशा में उत्पाद विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की मध्य रात्रि कटिहार मनिहारी फोरलेन महियारपुर के समीप पीछा करते हुए एक सफेद रंग की आई 10 कार को रोका तथा उसकी तलाशी ली. सात पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद किया. कार से शराब मिलते ही पुलिस ने तस्कर सह चालक शादाब, शरीफगंज थाना सहायक निवासी व सुमन यादव बाघमारा निवासी को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर लिया है. उत्पाद विभाग की अलग टीम ने मनिहारी थाना क्षेत्र के चरखीया टोला से हीरालाल ऋषि को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के संग्राम चौक पर छापेमारी कर कृष्णा पासवान को बीस लीटर शराब के साथ तथा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हफला में छापेमारी कर मुन्ना पासवान को दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में कुल छह अभियुक्तों को 66.750 लीटर विदेशी शराब तथा 33 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर एक आई 10 कार को जब्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >