कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ने रेल व जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाकर 35.400 लीटर शराब के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मुफ्फसिल थाना के छींटाबाड़ी में छापेमारी कर राजू प्रसाद को तथा नगर थाना के संतोषी चौक से गोविंद साह गोंड को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. नगर थाना के गार्डपाडा से विकी कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस की टीम ने सहायक थाना के भेड़िया रेखा से रणजीत कुमार व.इंद्रजीत मिस्त्री को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने आजमनगर थाना के तेतलिया से रॉबिन टुडू को अवैध चुलाई के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार जंक्शन पर आरपीएफ के साथ चेकिंग अभियान चला कर 24 बोतल केन बीयर लावारिस स्थिति में बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस छापेमारी में कुल 23.400 लीटर चूलाई शराब, एक बाइक तथा 12.000 लीटर बीयर बरामद कर छह तस्करों को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
35.400 लीटर शराब के साथ छह तस्करों को किया गिरफ्तार
35.400 लीटर शराब के साथ छह तस्करों को किया गिरफ्तार
