बरारी हाट पीडब्लूडी अतिक्रमण मामले में उधेड़ बुन में फंसे है दुकानदार

बरारी हाट पीडब्लूडी अतिक्रमण मामले में उधेड़ बुन में फंसे है दुकानदार

बरारी प्रखंड का मुख्य हाट बाजार बरारी में गंगा दार्जलिंग सड़क के दोनों ओर पीडब्लूडी की करीब एक सौ फीट जमीन को अतिक्रमण कर यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित करने से आमजनों को आये दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है. सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन भी काफी सक्रियता दिखायी. दुकानदार भी अपने स्तर से दुकान पीछे ले जाने की तैयारी मे जुट गये. लेकिन पहले से आवासीय पक्का मकान स्वामी से दुकानदार की झड़प होने से मामला थाना पहुंच गया. कई लोगों का आरोप है कि कई मकान अवैध बने हुए है उसे भी तोड़ा जाय. दुकानदारों को सरकार व्यवस्थित करें. यातायात भी व्यवस्थित की जाय. जबकि अतिक्रमण का मामला लगता है ठंडा पड़ने लगा है. ऐसी चर्चा आम हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >