मनिहारी. शहीद नायक नित्यानंद पांडेय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कांटाकोश के मैदान में खेला गया. जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में अमीराबाद ने कांटाकोश को 7 विकेट से हराकर फाइनल का खिताब जीता. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कांटाकोश ने निर्धारित 6 ओवर में 48 रन बनाये. जवाब में अमीराबाद की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. मौके पर मौजूद विनिंग टीम को प्राइज मुखिया शरीफुल उर्फ धोनी, पूर्व मुखिया मुरलीधर यादव उर्फ़ बबलू यादव, सरपंच मोनू, टूर्नामेंट अध्यक्ष मुकेश यादव आर्मी ने संयुक्त रूप से दिया. विनिंग टीम को ट्रॉफी के साथ साथ 6000/ रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया गया. उपविजेता टीम कांटाकोश के कप्तान संतोष कुमार सुमन को रनर प्राइज प्रधान शिक्षक संजय पांडेय व दिनेश यादव ने दिया. मैच के दौरान स्कोरर की भूमिका उत्तम सिंह व कॉमेंटेटर अमित कुमार यादव ने अपनी भूमिका निभायी. मौके पर राजू झा, कमेटी सदस्य संतोष कुमार सुमन, उत्तम सिंह, नीतीश कुमार, मनीष, अंकुश, रौशन, आदित्य, करण, सोनू, सक्षम, विवेक, आशीष, ऋषि, रणजीत, अजय, गोपाल मंडल, मन्ना सिंह आदि मौजूद थे.
शहीद नायक नित्यानंद पांडे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
शहीद नायक नित्यानंद पांडे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
