– पेड़ गिरने से आवागमन ठप बारसोई प्रखंड क्षेत्र में देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने व्यापक तबाही मचा दी. मौसम ने कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज हवाओं के कारण जहां एक ओर दर्जनों छप्पर के घर क्षतिग्रस्त हो गए. दूसरी ओर कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आवागमन व बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई. तूफान का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है. खेतों में तैयार खड़ी मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. किसानों ने बताया कि फसल कटाई के ठीक पहले आई इस आपदा ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. अब कई परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है. पीड़ित किसानों ने प्रशासन से शीघ्र क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. नोबग्राम क्षेत्र में मुख्य सड़क पर बड़े पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गिरे हुए पेड़ों को हटाने और मार्ग बहाल करने की मांग की है.
तेज आंधी-तूफान से बारसोई में भारी तबाही, मक्का की फसल चौपट
तेज आंधी-तूफान से बारसोई में भारी तबाही, मक्का की फसल चौपट
