अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात आई भीषण आंधी व बारिश के दौरान प्रखंड परिसर में स्थित आरटीपीएस के पास विशाल अशोक का पेड़ गिर गया. आरटीपीएस के काउंटर के आगे लगे शेड क्षतिग्रस्त हो गया है. पेड़ गिर जाने के कारण प्रखंड परिसर में बने मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित रहा. अशोक का विशाल पेड़ बिजली के 11 हजार वॉल्ट सप्लाई करने वाली मुख्य तार पर गिरने से बिजली का कई पल धारासही हो गया था. प्रखंड में करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहा. अमदाबाद प्रखंड में तेज आंधी व बारिश के कारण कुछ स्थानों पर फूंस के घरों को नुकसान पहुंची है. दूसरी तरफ गदाई दियारा वार्ड नंबर 10 में तेज आंधी बारिश के फूंस के घरों को नुकसान पहुंचा है.
तेज आंधी बारिश से कई पेड़ गिरे, फूंस के घर को नुकसान पहुंचा
तेज आंधी बारिश से कई पेड़ गिरे, फूंस के घर को नुकसान पहुंचा
