दो दिनों में सात सड़क दुर्घटनाएं, पांच घायल, रेफर

दो दिनों में सात सड़क दुर्घटनाएं, पांच घायल, रेफर

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में बीते दो दिनों के भीतर अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. घायलों में रोहित कुमार, कोढ़ा, बिशनदेव शर्मा, ललन शर्मा, कादिल तीनों अमोल निवासी, राहुल कुमार कोढ़ा, मुकेश ततमां मिर्जापुर पवई और शिवम कुमार महेशपुर निवासी शामिल हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के दौरान कुछ घायलों की स्थिति गंभीर पाई गई. डॉक्टरों ने बताया कि सात घायलों में से पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. सड़क दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरतने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >