कटिहार छठ महापर्व पर बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए राम रहीम सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को कटिहार रेलवे स्टेशन के इंट्री गेट पर विशेष होल्डिंग एरिया में शुद्ध पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गयी. संस्थान के इस सेवा कार्य का उद्घाटन एवं निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया. निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छठ जैसे महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए राम रहीम सेवा संस्थान द्वारा किया गया यह कार्य अनुकरणीय है. संस्थान के संयोजक पुतुल सिंह ने बताया कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह सेवा स्टॉल लगाया गया है. आलोक कुमार, संस्थान से जुड़े हर्षवर्धन अग्रवाल, अशोक कुमार, रामनाथ सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
