आरडीएस कॉलेज सालमारी में 14 अप्रैल को संगोष्ठी का आयोजन

आरडीएस कॉलेज सालमारी में 14 अप्रैल को संगोष्ठी का आयोजन

– शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व छात्रों को उपस्थित रहने को जारी किया गया पत्र कटिहार 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर आरडीएस कॉलेज सालमारी में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सतीशचन्द्र मिश्रा ने 12 अप्रैल को एक नोटिस जारी कर शिक्षक, अतिथि शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व छात्र- छात्राओं को अवगत कराया है कि 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर काॅलेज में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचार वर्तमान संदर्भ में विषय पर दिन के 11:30 बजे अपराह्न से 2:30 बजे अपराह्न तक संगोष्ठी आयोजित की जायेगी. इसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है. उन्होंने जानकारी दिया कि पुन: 15 अप्रैल से महाविद्यालय अपने पूर्व कार्यतालिका के अनुसार 10:30 बजे पूर्वाहन से संचालित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >