– प्रशिक्षण के लिए डीएम ने जारी किया आदेश कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी है. जिला प्रशासन चरणबद्ध रूप से चुनाव संपन्न कराने की तैयारी में जुटे हुए है. इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने चुनाव कार्य में लगने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है. पोलिंग पार्टी को द्वितीय प्रशिक्षण दिये जाने को लेकर डीएम की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार 29 अक्तूबर से दोनों पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की जायेगी विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम की ओर से जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय में सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टी में शामिल अधिकारी व कर्मियों के लिए दूसरा प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. शिड्यूल के अनुसार स्थानीय हरिशंकर नायक उच्च एवं मध्य विद्यालय में कटिहार विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या एक से लेकर 193 तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम पाली में आयोजित की जायेगी. जबकि उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 194 से 283 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 284 से 373 तक के लिए आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. जबकि इसी दिन दूसरी पाली में कदवा विधानसभा क्षेत्र के लिए हरिशंकर नायक उच्च व मध्य विद्यालय में पोलिंग पार्टी संख्या एक से 192 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. जबकि उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 193 से 282 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में 283 से 372 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. 30 को होगा प्राणपुर व मनिहारी का प्रशिक्षण इसी तरह 30 अक्तूबर को हरिशंकर नायक उच्च एवं मध्य विद्यालय में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या एक से लेकर 237 तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम पाली में आयोजित की जायेगी. जबकि उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 238 से 327 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 328 से 417 तक के लिए आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. जबकि इसी दिन दूसरी पाली में मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के लिए हरिशंकर नायक उच्च व मध्य विद्यालय में पोलिंग पार्टी संख्या एक से 238 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. जबकि उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 239 से 328 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में 329 से 418 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. एक नवंबर को बरारी व कोढ़ा के लिए प्रशिक्षण डीएम की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार हरिशंकर नायक उच्च एवं मध्य विद्यालय में एक नवंबर को बरारी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या एक से लेकर 196 तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम पाली में आयोजित की जायेगी. जबकि उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 197 से 286 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 287 से 376 तक के लिए आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. जबकि इसी दिन दूसरी पाली में कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए हरिशंकर नायक उच्च व मध्य विद्यालय में पोलिंग पार्टी संख्या एक से 209 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. जबकि उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 210 से 299 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में 300 से 389 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. 560 माईको ऑब्जर्वर को मिलेगा प्रशिक्षण इसी तरह दो नवंबर को हरिशंकर नायक उच्च एवं मध्य विद्यालय में बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या एक से लेकर 274 तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम पाली में आयोजित की जायेगी. जबकि उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 275 से 364 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 365 से 454 तक के लिए आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. शहर के भेरिया रहिका में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में 31 अक्तूबर को 560 मतदान माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
