– कटिहार व कदवा विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित पोलिंग पार्टी को दिया प्रशिक्षण कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी है. जिला प्रशासन चरणबद्ध रूप से चुनाव संपन्न कराने की तैयारी में जुटे हुए है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के दिशानिर्देश पर चुनाव कार्य में लगने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए द्वितीय प्रशिक्षण बुधवार को प्रारंभ हो गया. बुधवार को दोनों पालियों में प्रशिक्षण दिया. हरिशंकर नायक उच्च एवं मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय बीएमपी सात व आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में कटिहार विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित पोलिंग पार्टी के लिए प्रशिक्षण आयोजित की गयी. बुधवार को ही दूसरी पाली में इसी तीनों प्रशिक्षण स्थल पर कदवा विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित पोलिंग पार्टी का प्रशिक्षण आयोजित की गयी. डीएम की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार गुरुवार को हरिशंकर नायक उच्च एवं मध्य विद्यालय में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या एक से लेकर 237 तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम पाली में आयोजित की जायेगी. उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 238 से 327 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 328 से 417 तक के लिए आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. इसी दिन दूसरी पाली में मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के लिए हरिशंकर नायक उच्च व मध्य विद्यालय में पोलिंग पार्टी संख्या एक से 238 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. जबकि उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 239 से 328 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में 329 से 418 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. कल बरारी व कोढ़ा के लिए प्रशिक्षण डीएम की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार हरिशंकर नायक उच्च एवं मध्य विद्यालय में एक नवंबर को बरारी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या एक से लेकर 196 तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम पाली में आयोजित की जायेगी. उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 197 से 286 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 287 से 376 तक के लिए आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. इसी दिन दूसरी पाली में कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए हरिशंकर नायक उच्च व मध्य विद्यालय में पोलिंग पार्टी संख्या एक से 209 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 210 से 299 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में 300 से 389 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
