मनिहारी मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने शिक्षिका अर्चना कुमारी द्वारा लिखी की कविता पुस्तक दिहाड़ी शिक्षक का विमोचन किया. एसडीएम ने कविता पुस्तक की तारीफ की. शिक्षिका को बधाई दी. कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी की विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी इसी प्रखंड की नवाबगंज निवासी हैं. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया, मवि कुलीपाड़ा गांधी टोला के प्रधानाध्यापक बद्री रजक, महिला पर्यवेक्षिका सोनी कुमारी, शशि सिन्हा सहित शिक्षक राजीव कुमार ठाकुर, शरीफ अंसारी, अरविंद पासवान, संजय मंडल, सनातन पंडित, ज्योतिष कुमार, सुमिता कुमारी, सुमन कुमार, राजकिशन आदि ने प्रशंसा की. शिक्षिका रश्मि निशा ने किताब की शीर्षक कविता माना को महत्वपूर्ण बतायी. साहित्यकार और शिक्षक डॉ. सदानंद पॉल ने दिहाड़ी मजदूरों की तरह शिक्षकों की जिंदगी को पल दर पल दिहाड़ी बताया. प्रधानाध्यापक बद्री रजक ने कहा कि अर्चना बहन ने काव्य सुरभि बिखेरी है. कन्या मवि प्रधानाध्यापक मुकेश चौरसिया ने किताब दिहाड़ी शिक्षक को सर्वश्रेष्ठ कृति कहा. कार्यक्रम के अंत ने कवयित्री अर्चना ने स्वयं और अपने विद्यालय परिवार की ओर से एसडीएम सहित सभी अतिथियों को दिहाड़ी शिक्षक के लिए अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
