मनिहारी मनिहारी विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र की संवीक्षा हुई. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने नामांकन पत्र की संवीक्षा की. चुनाव प्रेक्षक मौजूद थे. निर्दलीय बंदना कुमारी व गीता किष्कू का नामांकन पत्र रद्द हुआ. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि बंदना कुमारी का उम्र कम था. विधानसभा चुनाव प्रत्याशी के लिए 25 वर्ष उम्र चाहिए. जांच कराया गया. इसके बाद रद्द किया गया. गीता किष्कू के जाति प्रमाण पत्र में गडबड़ी के रहने के कारण रद्द किया गया. कुल दस में आठ प्रत्याशी के नामांकन पत्र सही पाये गये. मनिहारी में कांग्रेस से मनोहर प्रसाद सिंह, जदयू से शंभु सुमन, एनसीपी से सैफ अली खान, बहुजन समाज पार्टी से उपेन्द्र मंडल, आप पार्टी से नलिनि मंडल, सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी से सचिन कुमार मूर्मू, रालोजपा पारस गुट से रामरतन प्रसाद, जनसुराज से बबलू सोरेन का नामांकन पत्र सही पाया गया.. अनुमंडल कार्यालय में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे. एसडीपीओ बिनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, बीइओ अरविन्द कुमार सिन्हा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
