नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में साइंस फेस्ट का हुआ आयोजन

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में साइंस फेस्ट का हुआ आयोजन

मनिहारी नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में साइंस डे के मौके पर साइंस फेस्ट का आयोजन किया गया. छात्रों में विज्ञान विषय के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने तथा वर्तमान शैक्षणिक सत्र में पठित पाठ पर आधारित ज्ञान को बोधगम्य बनाने और छात्रों में सृजनशीलता के गुणों के विकास के उद्देश्य से आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय, प्राचार्य, बोध कुमार सिंह, अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया किया. कार्यक्रम का संयोजन और संचालन शिक्षिका स्वेता कुमारी और पर्यवेक्षण उप प्राचार्य जय नारायण राय ने किया. फेस्ट में सर्वप्रथम छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिकों तथा उनके आविष्कार के संबंध में अपने विचार रखे. विद्यालय परिसर में बनाये गये स्टॉल में छात्रों की ओर से तैयार किये गये. विभिन्न मॉडल को प्रदर्शन के लिए रखा गया था. जिसके बारे में छात्रों ने अभिभावक अतिथि तथा छात्रों को अपने मॉडल के बारे में विस्तार से बताया. लोगों ने रॉकेट, बायोगैस, वॉलकैनो, वॉटर साइकिल, आदित्य एल-1, एलेक्ट्रोमैग्नेट, स्टेज ऑफ़ जर्मिनेशन ऑफ़ सीड, चंद्रयान-3, प्रोटेक्टिव फ़ूड एंड ऐड, ऑटो वैक्यूम क्लीनर, रेन वाटर रिस्टोर, हाउ डज आवर किडनी वर्क, लंग्स फंक्शन, सोलर सिस्टम, एयर पॉलुशन, वाटर पॉलुशन, ऑटो वाटर डिस्पेंसर, आटोमेटिक कूलर, ह्यूमन बॉडी, ट्रैफिक लाइट, एग्रीकल्चर, कच्चा हाउस-पक्का हाउस, लॅपटॉप, विंड मिल, वाटर फॉल, डे एंड नाईट वर्किंग मॉडल, सोलर एंड लूनर एक्लिप्स, एयर प्रेसर, सोलर पॉवर एरिगेशन, ऑक्सीजन एक्सपेरिमेंट, आटा चक्की, फ्लेमबले सब्सटांस इन वाटर, हाउ टू सर्विस प्लेनेट, वाटर फाउंटेन, वेल, फोटोसिंथेसिस, बेनिफिट फ्रॉम प्लांट, रेन डिटेक्टर, लाइट हाउस, नेचुरल फार्मिंग, एटमॉसफेयर, ट्रैफिक सिग्नल तथा वाटर साइकिल मॉडल को सराहा. प्रतिभागी छात्रों रव्यांशु कुमार, सिद्धार्थ कुमार, शिवम् कुमार, विष्णु कुमार, गौतम, कुमार, अहम् कुमार दीप, प्रिंस कुमार, समर कुमार दीप, कुणाल कुमार, शांतनु कुमार, अभिनव कुमार, वर्षित राज, संयम गर्ग, प्राची कुमारी, प्रणव कुमार, अंकित कुमार, अविका कुमारी, ज़ियान कफील, समायरा खान, आशीष कुमार, शिवम् गुप्ता, शिवम् कुमार, अतिक्ष कुमार, ऋषिका राज, प्रिया रानी, रिया रानी, रिया कुमारी आन्या प्रकाश, अलीना जहां, अरीबा अकील, जान्हवी राय, महविश नाज, परिधि सिन्हा, प्रीति कुमारी, आंशिक कुमार, अनन्या कुमारी, प्रीति कुमारी, कालिंदी मिश्रा, प्रतीक्षा कुमारी, आस्था कुमारी, अनिशा कुमारी, जय श्री कुमारी, तिस्ता राय, लवली कुमारी, आयुषी जायसवाल, सोना कुमारी, प्रकृति कुमारी, स्नेहा कुमारी, शिवम् कुमार सिंह, फलक नाज, मिष्टी कुमारी, कृति कुमारी, राजवीर पाल, कार्तिक कुमार, करण कुमार, अनुज कुमार, शौर्य कुमार सोनी, शिवम् कुमार, संस्कार कुमार, छोटी कुमारी, प्रणिका प्रकाश, अंजली कुमारी, अभिनव भारती, अनुष्का कुमारी, यशवंत कुमार, प्रिंस कुमार, विशेश्वर कुमार, कृतिका राज, शिवम् कुमार, अभिनव कुमार, पवन कुमार, युवराज कुमार गुंजन, आदित्य कुमार, नैन्शी सुमन, बन्दना कुमारी, सृस्टि कुमारी, असानी कुमारी, कसक रानी, अनुष्का कुमारी, अर्पिता कुमारी, अनुष्का आनंद, सेफली कुमारी पंकज, कसक कुमारी, ऋचा कुमारी, परी कुमारी, रिशु राज, कुणाल कुमार अंकित कुमार, अभिनव भारती, कुणाल कुमार, अंकित कुमार तथा आश्विन कुमार को प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि व शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया.धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के ट्रस्टी डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ने किया. कार्यक्रम में सुरेश चंद्र राय, डॉ भोला प्रसाद गुप्ता, दशरथ प्रसाद सिंह,वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी, समाज सेवी अंगद ठाकुर, गौरव अग्रवाल, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, शिक्षक जय नारायण राय, विजय कुमार परिहार, रुमा गुहा नवीन कुमार सिन्हा, पियुष कुमार, स्वेता कुमारी, सबीना, प्रिया कुमारी, मधुमिता गुप्ता, मुकेश कुमार यादव, आशुतोष वर्मा, आंचल कुमारी आनम परवीन के अलावा बिरबल कुमार सिंह राज कुमार यादव, अमित कुमार मिर्धा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >