जदयू के प्रखंड महासचिव बनाये गये सरवन कुमार

जदयू के प्रखंड महासचिव बनाये गये सरवन कुमार

आजमनगर प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभा कक्ष में जदयू संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंहा की उपस्थिति में पार्टी के निर्देशानुसार आलमपुर मोहल्ला निवासी सरवन कुमार को उनके कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के प्रखंड महासचिव मनोनीत किया गया. प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंहा द्वारा पार्टी के निर्देश के आलोक में प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. पार्टी का एक महत्वपूर्ण पद प्राप्त करने के बाद सरवन कुमार राय ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित रहूंगा. संगठन की मजबूती के लिए टोला मोहल्ला जाकर डोर टू डोर अभियान के तहत नये सदस्य बनाये जाने में अहम रोल अदा करूंगा. इस मौके पर जहांगीर आलम, भारती देवी, प्रदीप घोष, दीपावली देवी, शेर आलम सहित दर्जनों की तादाद में संगठन के लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >