संत निरंकारी के अनुयायियों व संतों ने की तालाब की सफाई

संत निरंकारी के अनुयायियों व संतों ने की तालाब की सफाई

कटिहार संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने के लिए प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ””स्वच्छ जल स्वच्छ मन”” परियोजना के चौथे चरण का शुभारंभ रविवार को किया गया. इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है. ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके. इसी कड़ी में संत निरंकारी मिशन की कटिहार शाखा के सेवादल से जुड़े अनुयायियों और संतों द्वारा स्थानीय महेश्वरी अकादमी के परिसर से पूर्व दिशा में सटे तालाब की सफाई की गयी. तालाब की साफ सफाई के पश्चात जोनल इंचार्ज डॉ बलराम भगत की अध्यक्षता में सत्संग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तालाब सफाई अभियान में सेवादल संचालक महात्मा द्रोणाचार्ज, सेवादल के अनुयायियों एवं संतों की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >