लोजपा(रामविलास) से संगीता देवी को दिया गया है टिकट बारसोई 65 बलरामपुर विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बलरामपुर 65 विधानसभा सीट से संगीता देवी को एनडीए ने उम्मीदवार बनाया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उन्हें टिकट दिया है. विस चुनाव 2020 में भी उम्मीदवार के रूप में भाग लिया था. उस समय लोजपा एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ी थी. 2020 के विधानसभा चुनाव में 65 बलरामपुर से एनडीए ने बीआईपी पार्टी से वरुण कुमार झा को उम्मीदवार बनाया था. 2025 के विधानसभा चुनाव में 65 बलरामपुर से संगीता देवी के नाम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने इसे महिला नेतृत्व पर एनडीए के भरोसे का प्रतीक बताया हैं. संगीता देवी ने चिराग पासवान सहित प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडे के साथ एनडीए के सभी नेताओं का आभार प्रकट किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
