सालमारी पुलिस ने रंगदारी मामले में आरोपित को दबोचा

सालमारी पुलिस ने रंगदारी मामले में आरोपित को दबोचा

बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने रंगदारी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित बबलू खान को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार भेज दिया. आरोपित बेलबाड़ी, थाना सालमारी पर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है. प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम साहू ने कहा, अभियुक्त बबलू खान को छापेमारी कर गांव से रंगदारी मांगने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अनुसंधानकर्ता अरविंद सिंह ने इस मामले में जांच के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिला हैं. सालमारी थाना कांड संख्या 37/25 के तहत गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया की आरोपित को जेल भेजते हुए रंगदारी जैसी घटनाओं पर नकेल कसने के प्रयास किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >