सालमारी पुलिस ने देसी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सालमारी पुलिस ने देसी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक पल्सर बाइक को रोककर तलाशी लेने पर 7.500 लीटर देसी शराब बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही बाइक को भी जब्त किया. सालमारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में एक काला रंग का पल्सर गाड़ी को रोककर तलाशी लेने पर 7.500 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. पूछताछ करने पर अपना नाम राजेश सिंह ग्राम बसन्धो थाना बलिया बेलौन जिला कटिहार का निवासी बताया. मध्य निषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 1/25 दर्ज करते हुए कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >