बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने रविवार को अलग-अलग जगहों से चार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार न्यायालय भेजा है. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बतायी के कांड संख्या 142/25 के आरोपित रविन्द्र कुमार को 9.66 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. कांड संख्या 143/25 के आरोपित तैयब अली, गुलफराज अंसारी को 81 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. कांड संख्या 144/25 के आरोपित दुखवा शर्मा को 22 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपित को कटिहार न्यायालय भेजा गया है.सभी पर मध्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए रविवार को कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
