सहयोग शिविर में आये कुल 7418 में 6632 आवेदनों का किया गया निष्पादन

जिले के 16 पंचायतों में लगाये गये सहयोग शिविर में 6632 आवेदनों का निष्पादन किया गया. शिविर 18 जून तक चलेगा.

– आमलोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश

कटिहार से प्रतिनिधि की रिपोर्ट,

जिले के सभी 16 प्रखंड 16 पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर शिविर लगाया गया. राज्य सरकार के निर्देश पर सभी प्रखंड मुख्यालय में सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया है. प्रखंड स्तरीय यह शिविर 18 जून तक चलेगा. इस बीच जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में कुल प्राप्त 7418 आवेदनों में से 6632 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है. शेष आवेदनों को भी शीघ्र निष्पादित कर सेवा संवाद समाधान (SSS) पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को दी है. डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निदान कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी नागरिक की परेशानी को 30 दिनों के अंदर दूर किया जायेगा.

बुधवार व गुरुवार को सभी प्रखंडों में सहयोग शिविर का होगा आयोजन- डीएम

शिविर में उपस्थित लोगों को उनकी समस्या से संबंधित प्रमाण-पत्र अपने हाथों से प्रदान करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. डीएम ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में दो दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी तथा लाभ वितरण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. शिविर में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ अपर समाहर्ता बिनोद कुमार एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे. इधर डंडखोरा के द्वाशय में आयोजित सहयोग शिविर में पूर्व प्रमुख पूनम देवी ने द्वाशय हॉस्पिटल में डॉक्टर बहाल कर 24 घंटा सेवा शुरू किये जाने की मांग की. साथ ही शिविर में भूमिहीन को बॉसगीत पर्चा और वृद्धजन को वृद्धा पेंशन तीन महीने से नहीं मिलने और योग्य लाभूक का राशन कार्ड से कट जान का मुद्दा ज्यादा देखने को मिला. स्थानीय मुखिया नौशाबा, सरपंच जगदीश महतो, समिति हवा देवी, पूर्व प्रमुख पूनम देवी, समाजसेवी श्रवण सन्यासी, उपमुखिया मनोज, उपसरपंच प्रकाश सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >