कटिहार से रिपोर्ट,
जिले के 16 प्रखंडों के चिन्हित एक-एक पंचायत यानी कुल 16 पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन होगा. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने इसके लिए संयुक्त आदेश जारी किया है. डीएम व एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग से निर्गत मुख्य सचिव के माध्यम से जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए ””सहयोग शिविर”” आयोजित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश संसूचित किया गया है.आम लोग करें अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायत
आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने तथा उसके निदान के लिए कतिपय निर्देश दिये गये है. संयुक्त आदेश के अनुसार जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है. सहयोग शिविर आयोजन तथा प्राप्त आवेदनों के संधारण एवं निवारण के लिए के विभिन्न तरह के निर्देश दिये गये है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
इन 16 पंचायत में आज लगेगा शिविर
राज्य सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया जायेगा. जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मंगलवार को जिले के जिन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित की जायेगी. उनमें अमदाबाद प्रखंड के भवानीपुर खट्टी, आजमनगर प्रखंड के आरिहाना, बलरामपुर प्रखंड के बिजौल, बरारी प्रखंड के बरेटा, बारसोई प्रखंड के बासगांव, डंडखोरा प्रखंड के द्वाशय, फलका प्रखंड के गोविंदपुर, हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर, कदवा प्रखंड के भर्री, कटिहार प्रखंड के दलन पूर्वी, कोढ़ा प्रखंड के बावनगंज, कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर, मनिहारी प्रखंड के बौलिया, मनसाही प्रखंड के कुरेठा, प्राणपुर प्रखंड के दक्षिणी लालगंज एवं समेली प्रखंड के चांदपुर पश्चिम पंचायत शामिल है.
जिला प्रशासन की ओर से जारी हुआ संयुक्त निर्देश
राज्य सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया जायेगा. जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मंगलवार को जिले के जिन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित की जायेगी. अमदाबाद प्रखंड के भवानीपुर खट्टी, आजमनगर प्रखंड के आरिहाना, बलरामपुर प्रखंड के बिजौल, बरारी प्रखंड के बरेटा, बारसोई प्रखंड के बासगांव, डंडखोरा प्रखंड के द्वाशय, फलका प्रखंड के गोविंदपुर, हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर, कदवा प्रखंड के भर्री, कटिहार प्रखंड के दलन पूर्वी, कोढ़ा प्रखंड के बावनगंज, कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर, मनिहारी प्रखंड के बौलिया, मनसाही प्रखंड के कुरेठा, प्राणपुर प्रखंड के दक्षिणी लालगंज एवं समेली प्रखंड के चांदपुर पश्चिम पंचायत शामिल है.
