कटिहार स्टेशन पर सोने का लॉकेट चोरी करने के आरोप में सहरसा की तीन महिलाएं गिरफ्तार, 6 हजार रुपये बरामद

कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया, जिनके पास से सोने का लॉकेट और नकदी बरामद हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है.

Katihar RPF Action: कटिहार. आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-6 के अलावा कटिहार से बरौनी जाने वाली ट्रेन संख्या 63301 में भी यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई. जांच के दौरान तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया, जिनके पास से कथित रूप से चोरी का सोने का लॉकेट और नकद राशि बरामद हुई.

संदिग्ध महिलाओं को जांच के दौरान पकड़ा

आरपीएफ ईस्ट कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह के निर्देश पर एसआई प्रीति कुमारी, एसआई सारिका कुमारी, सीआईबी टीम और जीआरपी के जवानों ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया. ट्रेन में यात्रियों की जांच के दौरान टीम की नजर तीन संदिग्ध महिलाओं पर पड़ी. पूछताछ और तलाशी के बाद तीनों को हिरासत में लिया गया.

42 हजार का सोने का लॉकेट और 6 हजार नकद बरामद

रेल पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान तीनों महिलाओं के पास से एक सोने का लॉकेट बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई गई है. इसके अलावा 6 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए. पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया.

सहरसा जिले की रहने वाली हैं तीनों महिलाएं

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान समीना खातून (30), पति नजरुल, सकीला खातून (50), पति मुर्तुजा तथा निकहत प्रवीण, पिता अयूब खान के रूप में हुई है. तीनों सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर मकदुम चौक, जिला सहरसा की निवासी बताई गई हैं.

जीआरपी ने दर्ज किया मामला

Katihar RPF Action: एलएसआई पी. कुमारी ने बरामद सामान और गिरफ्तार महिलाओं को जीआरपी के हवाले कर दिया. कटिहार रेल थाना में तीनों के खिलाफ जीआरपी थाना कांड संख्या 158/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. रेल पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >