KATIHAR सदर अस्पताल: ओपीडी व इमरजेंसी सेवा

कटिहार सदर अस्पताल में मंगलवार को इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है.

कटिहार सदर अस्पताल में मंगलवार को इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है. अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार का ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी का संचालन होगा. इस दौरान निम्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को देखेंगे.

विभागडॉक्टर का नाम

मेडिसिन- डॉ एसपी विनकर

डेंटल-डॉ एके सिंह

ईएनटी-डॉ विपिन कुमार

गायनो-डॉ अभिरुचि मनु

मरीज पर्ची काउंटर से पर्ची कटवाकर संबंधित विभाग में अपना इलाज करा सकेंगे.

24 घंटे इमरजेंसी सेवा जारी

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है. मंगलवार को इमरजेंसी ड्यूटी का रोस्टर इस प्रकार है.

– सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ विपिन कुमार

– *दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक: डॉ आशीष प्रकाश

– *रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ दिगम्बर

मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा

अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सभी डॉक्टरों को समय पर ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है. किसी भी आपात स्थिति में मरीज सीधे इमरजेंसी वार्ड में संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >