कटिहार सदर अस्पताल में मंगलवार को इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है. अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार का ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी का संचालन होगा. इस दौरान निम्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को देखेंगे.
विभागडॉक्टर का नाम
मेडिसिन- डॉ एसपी विनकर
डेंटल-डॉ एके सिंहईएनटी-डॉ विपिन कुमार
गायनो-डॉ अभिरुचि मनुमरीज पर्ची काउंटर से पर्ची कटवाकर संबंधित विभाग में अपना इलाज करा सकेंगे.
24 घंटे इमरजेंसी सेवा जारी
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है. मंगलवार को इमरजेंसी ड्यूटी का रोस्टर इस प्रकार है.
– सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ विपिन कुमार– *दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक: डॉ आशीष प्रकाश
– *रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ दिगम्बर