गैस आपूर्ति में कमी की अफवाह से उपभोक्ताओं का एजेंसी पर बढ़ी भीड़

गैस आपूर्ति में कमी की अफवाह से उपभोक्ताओं का एजेंसी पर बढ़ी भीड़

कुरसेला इरान-इजरायल में युद्ध और मीडिल इस्ट में हमले को लेकर क्षेत्र के गैस उपभोक्ता आपूर्ति को लेकर ससांकित हो गये है. गैस सिलिंडर के कीमतों ने इनके आशंका को बढ़ा दिया है. गैस आपूर्ति वाहनों का क्षेत्र गांव बाजारों में गैस पहुंचाने का कार्य पिछले कई दिनो से बंद बताया जा रहा है. तमाम बदले हालात व आशंकाओं अफवाह ने गैस उपभोक्ताओं के चिंता को बढ़ा दिया है. कुरसेला के भारत गैस एजेंसी में गैस प्राप्त करने को लेकर बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गयी. नियमित गैस नहीं लेने वाले उपभोक्ता भी गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच गया. जबकि भारत गैस एजेंसी के मुकेश चौधरी ने बताया कि एजेंसी में गैस की कोई कमी नहीं है. कहा कि गैस सिलिंडर प्राप्त करने के लिए एजेंसी कार्यालय कुरसेला में बुकिंग कराना अनिवार्य किया गया है. कहा कि बिना बुकिंग का उपभोक्ता गैस वाहन से सिलिंडर प्राप्त कर लेता था. अनेकों उपभोक्ताओं का मोबाइल आधार अपडेट नहीं हो पा रहा था. बुकिंग प्रक्रिया के प्रारम्भ होने से उपभोक्ताओं का मोबाइल आधार अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो रही है. गैस आपूर्ति वाहन से गैस सिलिंडर का कार्य फिलहाल बंद किया गया है. प्रक्रिया पुरा होने के बाद पुन वाहन से गैस आपूर्ति का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा. उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर के कीमत मे साठ रुपये की वृद्धि हुई है. कमर्शियल गैस सिलिंडर मे 114 रुपया का वृद्धि हुआ है. गैस एजेंसी से बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर का आपूर्ति किया जा रहा है. एजेंसी में गैस की कोई कमी नहीं है. गैस कमी की बात महज कोरा अफवाह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >