कटिहार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान बुधवार क रात सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में एसएसटी टीम ने 2.40 लाख रुपए बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में निरंतर सघन वाहन जांच कि जा रही है. इसी क्रम में कटिहार जिला के मुफ्फसिल क्षेत्र अंतर्गत एसएसटी टीम ने 2.40 लाख रुपए बरामद किया. बरामद राशि के संबंध में जब उनसे वैध कागजात प्रमाण प्रस्तुत करने का अनुुरोध किया गया, तो वे ना तो कोई दस्तावेज दिखा सके ना ही कोई संतोषजनक उत्तर दे पाये. तत्पश्चात् बरामद नगद राशि को विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
