कटिहार लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया. आरपीएफ सहायक कमांडेंट एके दास ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी. यात्रियों को समझाया कि ट्रेन के प्लेसमेंट के बाद आराम से ट्रेन की बोगी में चढ़ें और यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा रखें. किसी भी अनजान व्यक्ति से सहायता न लें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत आरपीएफ या रेलवे अधिकारियों को दें. छठ पर्व को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं. आरपीएफ टीम ने यात्रियों के बीच रेलवे सुरक्षा से संबंधित पर्चे भी वितरित किए और सभी को सुरक्षित व सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी. आरपीएफ सहायक कमांडेंट के साथ आरपीएफ निरीक्षक सह कटिहार आरपीएफ कार्यालय प्रभारी राकेश कुमार सहित आरपीएफ मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
