इंद्रपुरी मोहल्ले में गहराते जा रहा रास्ते का विवाद, हो सकती है बड़ी घटना

इंद्रपुरी मोहल्ले में गहराते जा रहा रास्ते का विवाद, हो सकती है बड़ी घटना

– शुक्रवार की अहले सुबह दो पक्षों में हुई तू-तू,मैं-मैं, 112 की पहुंची टीम – एक तबका ने उठाया खड़ंजा से ईंट उठाने का मामला, वीडियो हो रहा वायरल – दूसरे ने बताया निजी जमीन पर निगम ने बना दी है सड़क कटिहार नगर निगम के रिहायशी वार्ड दो का इंद्रपुरी मोहल्ले में रास्ते का विवाद गहराता जा रहा है. मामला मोहल्ले के काली मंदिर के बगल से गुजरने वाले रास्ते की है. जिसको लेकर जब तब दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ जाते हैं. शुक्रवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं जमकर हुई. काली मंदिर के समीप सड़क पर बिछाये गये ईंट उठा लेने को लेकर जमकर विवाद हुआ. नौबत यहां तक पहुंच गया कि सूचना पर 112 की टीम को पहुंचना पड़ा. मोहल्ले के वकील राय, डॉ सीबीएल दास, लालदेव सिंह, मनोज गोस्वामी, प्रमोद सिंह, अमरजीत सिंह, गुलाब झा, कैलाश सिंह, रविन्द्र झा, परशुराम पाठक, मनोज कुमार, संतोष चौधरी, पुरुषोत्तम सिंह समेत अन्य ने कहा, कालीमंदिर से सटे उनलोगों को घर जाने के लिए खड़ंजा सड़क का निमाण निगम द्वारा कराया गया है. शुक्रवार की अहले सुबह मिथिलेश कुमार सिंह ईंट को उठाकर घर में रख रहे तो मना करने पर दोनों पक्षों में बहस हो गई. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टी प्रभात खबर नहीं करता है. 112 की टीम दोनों पक्षों अपनी बात रखने को निर्देश दिया. मोहल्लेवासियों का कहना है कि उक्त खड़ंजा पर पीसीसी सड़क निमाण कार्य 2021 में निगम द्वारा किया जा रहा था. दूसरे पक्ष के द्वारा रोकवा दिया गया. तब से अब तक इस सड़क का कायाकल्प नहीं हो पाया है. वार्ड दो इंद्रपुरी निवासी मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा, 2001 में जमीन खीरीदी थी. जमीन पर उनका दखल कब्जा है. उक्त जमीन में ही एक खंडहरनूमा मकान में अन्य लोगों द्वारा पूजा पाठ काली प्रतिमा को रखकर किया जाने लगा. उस मकान के बाद रास्ता था. जमीन मालिक कहा था कि बाद में मंदिर की खाली जमीन अदल बदल की जायेगी. कहा, निजी जमीन पर पीसीसी ढलाई रोकवाने को लेकर डीएम, एसडीएम, आयुक्त, थाना प्रभारी, सहायक अभियंता निगम समेत अन्य को आवेदन 17 मई 2021 को दिया था. सहायक अभियंता नगर निगम द्वारा अमीन को बुलाकर मापी कराने के बाद कार्य रोक दिया था. मामले में नगर निगम के सहायक अभियंता अमर झा द्वारा बताया गया कि निजी जमीन के मामले में वे कुछ नहीं कह सकते हैं. जमीन मालिक के विरोध करने पर उस समय पीसीसी निर्माण कार्य पर रोक लगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >