प्रतिनिधियों ने छठ घाटों का लिया जायजा

प्रतिनिधियों ने छठ घाटों का लिया जायजा

बलिया बेलौन आस्था का महापर्व छठ की तैयारी को लेकर चनदहर पंचायत में छठ घाट की अंतिम तैयारी का जायजा मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर ने रविवार को लेते हुए सफाई, बिजली की व्यवस्था, पानी में बेरिकेडिंग लगाने पर विशेष ध्यान देते हुए कहा की छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. आस्था का यह महापर्व है. कहा की सभी क्षेत्र में एक दर्जनों छठ घाट का निर्माण हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है. जिला परिषद मुनतसिर अहमद, बेलौन मुखिया मेराज आलम, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, चनदहर मुखिया रागीब शजर, एकबाल हुसैन, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, रिजवानपुर मुखिया तहमीद सद्दाम, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, अरब आलम, निस्ता मुखिया अख्तर आलम, बेनी जलालपुर मुखिया नाहीद आलम, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजूल हक, बीझारा मुखिया इनायत राही, शिकारपुर मुखिया सहरयार आलम ने घाट की तैयारी का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >