लड़कियों से छेड़खानी के विरोध पर परिजनों को दबंगों ने पीटा

अनगर थाना क्षेत्र के डहेरिया लक्ष्मण टोला में दो लड़कियों के साथ छेड़खानी का विरोध करना एक गुट के लोगों को महंगा पड़ गया

क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न, डीएम, एसपी पहुंचे घटनास्थल, पुलिस बल तैनात

कटिहार.

अनगर थाना क्षेत्र के डहेरिया लक्ष्मण टोला में दो लड़कियों के साथ छेड़खानी का विरोध करना एक गुट के लोगों को महंगा पड़ गया. एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव कर कई लोगों को घायल कर दिया. घटना को लेकर दूसरे पक्ष के लोग भी एक जुट होने लगे. घटना से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी, नगर थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व दोनों पक्ष के लोगों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के डहेरिया लक्ष्मण टोला की दो लड़की को स्थानीय युवकों ने छेड़ दिया. जब युवती ने घर जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजन इस बात को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और इसका विरोध करते हुए न्याय संगत कार्रवाई करने की बात कही. पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी बात को लेकर दबंगों ने उल्टा पीड़ित परिवार पर ही लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया. इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आए युवती के भाई और पिता को बेरहमी से पीट दिया. हमले में युवती के पिता का सिर फट गया है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रशासनल ने कराया शांत :

घटना को देख वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना की जानकारी मिलती थी नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना पर सहायक थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. घटनास्थल पर तनाव की स्थिति को देख पुलिस पदाधिकारी ने इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही डीएम आशुतोष द्विवेदी, एसपी शिखर चौधरी, सदर डीएसपी 1 विशाल आनंद, ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन सित अन्य पुलिस पदाधिकारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए. डीएम और एसपी ने दोनों पक्ष के लोगों से बात कर न्याय संगत कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया. इधर क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी के साथ बलों की तैनाती कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >