केईसी में रेड रिबन पीयर एजुकेटर कार्यशाला का आयोजन

केईसी में रेड रिबन पीयर एजुकेटर कार्यशाला का आयोजन

कटिहार बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार के द्वारा कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में रेड रिबन पीयर एजुकेटर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य डॉ रंजना कुमारी व सीडीओ डॉ अशरफ रिजवी ने संयुक्त रूप किया. इस अवसर पर डीपीएम (डेप्कू) शौनिक प्रकाश, ब्लड सेन्टर के परामर्शी डॉ बैद्यनाथ, इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक डॉ राम कुमार, एकाउंट ऑफिसर प्रभाकर लाल दास मौजूद रहे. कार्यशाला में कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, केबी झा काॅलेज, महिला काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में पटना से ट्रेनर राहुल कुमार सिंह व अरूण कुमार ने एचआईवी एवं रक्तदान को लेकर बच्चों को जागरूक कर क्विज प्रतियोगिता भी कराया. क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के मिठू शर्मा, दूसरा स्थान कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रीति कुमारी, तीसरा स्थान केबी झा काॅलेज के दिशा कुमारी, चौथा स्थान आईटीआई काॅलेज के मेहर बन रजा एवं पांचवां स्थान पॉलिटेक्निक कॉलेज के अनुभवी कुमारी ने हासिल किया. सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र विभाग की ओर से दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >