विश्व पर्यावरण दिवस पर रेडक्रॉस की तीन जागरूकता रथ निकाली

विश्व पर्यावरण दिवस पर रेडक्रॉस की तीन जागरूकता रथ निकाली

कटिहार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए शहर में तीन जागरूकता रथ निकाली. रथों के जरिए लोगों को ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और प्लास्टिक प्रदूषण से बचने की अपील की गयी. कार्यक्रम की अगुवाई चेयरमैन डॉ रंजना झा ने की. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. अगर आज हम सचेत नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर आइए हम संकल्प लें एक पेड़ लगाने का, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने का, वायु प्रदूषण की रोकथाम करने का, पृथ्वी को बचाने का क्योंकि इंसान के लिए कोई दूसरा ग्रह नहीं है. उन्होंने बताया कि इस मौके पर आज 12 पेड़ भी लगाए गए. जल्द ही बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा. पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया, कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे, सह सचिव विवान सरकार ने पर्यावरण जागरूकता संदेश लिखा पर्चा भी लोगों के बीच बांटा. उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, प्रबंध समिति सदस्य अमित जयसवाल विक्की, डॉ आशुतोष झा, डॉ शिप्रा सिंह ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करें, वर्षा जल का संचय करें और कल को सुरक्षित बनाएं. जागरूकता अभियान में रीना झा, डॉ आभा कुमारी, राम बाबू, प्रकाश शर्मा, मंजुश्री साह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >