कृषि के लिए बिजली पोल के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

कृषि के लिए बिजली पोल के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र में बिजली से खेत की सिंचाई के लिए पोल व वायरिंग प्रारंभ किये जाने पर किसानों में हर्ष व्याप्त है. किसान हमीजुद्दीन, नईमुद्दीन, अनीस, रशीद, मासूम, शफीक आदि ने बताया की पोल व वायरिंग के लिए संवेदक के द्वारा अवैध राशि की मांग की जा रही है. राशि देने से मना कर देता है. उसके खेतों तक बिजली का पोल और वायर नहीं पहुंचाया जा रहा है. कृषकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की सरकार का आदेश है कि कभी खेतों तक बिजली का पोल और तार पहुंचाया जायेगा. संवेदक की मनमाने ढंग से अवैध राशि की वसूली कर पोल और वायरिंग किया जाता है. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने बताया की ऐसी शिकायत मिली है. वरीय पदाधिकारी से संवेदक के द्वारा अवैध वसूली की जांच कर विधि संगत कार्रवाई करने की मांग की है. कहा की हर हाल में सभी खेतों तक बिजली का पोल और तार पहुंचाना होगा. ऐसा नहीं होने पर किसानों के द्वारा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >