रौतारा पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू फरार वारंटी को गिरफ्तार किया

रौतारा पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू फरार वारंटी को गिरफ्तार किया

हसनगंज प्रखंड के रौतारा पुलिस ने शुक्रवार को दो एनबीडब्ल्यू फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि राजेश महलदार उर्फ राजेश निषाद साकिन रूपसपुर व वजीर पिता नौशाद अली साकिन चुरलीघाट दोनों थाना रौतारा पूर्व कांड के दर्ज मामले में न्यायालय से फरार चल रहे थे. जिसे कोर्ट के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर पर उक्त दोनों को अपने घर से गिरफ्तार किया गया. साथ ही गिरफ्तार वारंटी को विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था स्थापित करने को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. क्राइम कर कोई भी छुप नहीं सकता है. इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >