रौतारा पुलिस ने शराब बरामदगी के दर्ज मामले में फरार तस्कर को गिरफ्तार किया

रौतारा पुलिस ने शराब बरामदगी के दर्ज मामले में फरार तस्कर को गिरफ्तार किया

हसनगंज रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमगंज गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब बरामदमगी के दर्ज मामले में फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि तालू सोरेन पिता स्व गणेश सोरेन, धरमगंज थाना रौतारा निवासी घर के पिछवाड़े से 15 लीटर देसी चुलाय शराब की बरामदगी की गई थी. शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दुसरे ही दिन आरोपित को गुप्त सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत दर्ज थाना कांड संख्या 94/2025 तहत उक्त शराब तस्कर के विरुद्ध विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि सरकार की शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. शराब बेचने व पीने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है. इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >