अमदाबाद अमदाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को पहाड़पुर बांध से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शेख समशुल का पुत्र शेख सद्दाम पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपित शेख सद्दाम को पहाड़पुर बांध से पीएसआई वीणा कुमारी पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पीड़ित महिला को 164 के बयान के लिए न्यायालय एवं मेडिकल चेकअप के लिए कटिहार भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
