अमदाबाद. अमदाबाद थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के आरोपित व एक अन्य मामले में पॉक्सो एक्ट के आरोपित को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात में घर घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर महिला ने अमदाबाद थाने में आवेदन देकर शेख जुल्फेकार पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज करायी है. मामले में ग्रामीणों ने आरोपित को पड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि एक अन्य मामले में मेघु टोला गांव के पोक्सो एक्ट के आरोपित मिहिर मंडल को पीएसआई वीणा कुमारी के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया था, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
