हसनगंज में 28 मार्च को निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा

प्रखंड में आगामी 28 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक की गयी

हसनगंज. प्रखंड में आगामी 28 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक की गयी. इसकी अगुवाई राम-जन सेवा समिति व राम-जानकी सेवा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से की. बैठक में शोभायात्रा को भव्य व आकर्षक बनाने, यात्रा के रूट चार्ट निर्धारण, झंडा निर्माण में सहयोग सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी से अपील की गई. मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि रामनवमी का पर्व हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है. यह भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. रामनवमी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत गहरा है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर हुआ था. भगवान राम को मर्यादा, सत्य, धर्म और आदर्श जीवन का प्रतीक माना जाता है. मौके पर दोनों सामाजिक संस्थाओं के संरक्षक प्रशांत झा व कृष्णा सिंह राजपूत ने युवाओं के साथ बैठक कर कई अहम बिंदुओं पर निर्णय लिया. बैठक को सफल बनाने में संस्था के सचिव प्रशांत झा, कृष्णा सिंह राजपूत, समाज सेवी मुकेश श्रीवास्तव, रवि कुमार साह, अशोक गुप्ता, महेंद्र वर्मा, चंदन सोनी, मंगल महलदार, कपिल ठाकुर, संतोष गुप्ता, बासुदेव मंडल, अशोक साह, सुनील भगत, आशुतोष कुमार, संदीप साह, रंजीत साह, अमन महतो, सहित दर्जनों गणमान्य लोग व संस्था के सदस्यगण आदि मौजूद रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >