मालाहार-समसी आरओबी के लिए 177 करोड़ की रेल मंत्री ने दी मंजूरी

मालाहार-समसी आरओबी के लिए 177 करोड़ की रेल मंत्री ने दी मंजूरी

कटिहार कटिहार रेल मंडल के अधीन मालाहार-समसी में रोड ओवर ब्रिज को रेल मंत्री ने मंजूरी दी है. 177 करोड रुपए के राशि से पुल ओवर ब्रिज का निर्माण होगा. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने बुनियादी संरचना के विकास में एक प्रमुख माइलस्टोन हासिल किया है. रेल मंत्री ने कटिहार मंडल के अधीन मालाहार हॉल्ट व समसी स्टेशन के बीच किमी 198/8–9 पर समपार फाटक संख्या 101 को आधुनिक रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) से प्रतिस्थापन करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दिया है. मंत्रीस्तरीय इस मंज़ूरी से परियोजना को तेज़ी से पूरा करने का मार्ग साफ हो गया है. जिसे 100% रेलवे फंडिंग के साथ 177 करोड़ रुपये की संशोधित अनुमानित लागत पर पूरा किया जायेगा. यह महत्वपूर्ण पहल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, लोगों की सुविधा बढ़ाने और इलाके में पूरी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के रेलवे के मजबूत प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है. समपार फाटक पर होगा रोड ओवर ब्रिज का निर्माण समपार फाटक एक प्रमुख स्थान पर है, जहां गाड़ियों का काफी आवागमन होता है. जुलाई 2024 के ट्रैफिक सेंसस के अनुसार, इस स्थान पर ट्रैफिक व्हीकल यूनिट्स (टीवीयू) की संख्या 4,21,001 थी. जो बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और संरक्षा की दृष्टि से ग्रेड सेपरेशन के महत्व को दिखाता है. स्थानीय ज़रूरतों और यातायात क्रम के अनुसार, इस परियोजना में स्थानीय ट्रैफिक को सेवा देने के लिए मौजूदा समपार फाटक पर एक रोड ओवर ब्रिज का निर्माण करना शामिल है. साथ ही शहर और ट्रैफिक को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए एक डायवर्जन लोकेशन पर एक अतिरिक्त आरओबी बनाना भी शामिल है. परियोजना पूर्ण होने पर, सड़क व रेल सुरक्षा काफी बेहतर हो जायेगी. ट्रैफिक आवागमन सुलभ हो जायेगा. कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत मालाहार-समसी सेक्शन में कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा. इस परियोजना से छात्र-छात्राओं, दैनिक यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को सीधा फायदा होगा. क्योंकि इससे शैक्षणिक संस्थानों, कार्यस्थलों और बाजार तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा. यह राज्यों में आर्थिक प्रगति और विकास में भी मदद करेगा, जो पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री केंद्रित विकास के उद्देश्य से विविध बुनियादी ढ़ांचा पहल पर निरंतर फोकस को दिखाता है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >