गणतंत्र दिवस को लेकर रेल पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

गणतंत्र दिवस को लेकर रेल पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

कटिहार गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेल पुलिस अलर्ट है तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से आरपीएफ एवं जीआरपी ने रविवार को फ्लैग मार्च निकाला. गणतंत्र दिवस को लेकर रेल पुलिस अलर्ट है. मुख्यालय के निर्देश पर ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. ट्रेन में सफर करने वाले हर संदिग्ध यात्रियों की सामानों की तलाशी ली जा रही है. प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में खड़े यात्रियों की समान के साथ-साथ संदिग्ध यात्रियों की तलाशी भी ली जा रही है. रेल पुलिस विस्फोटक सामग्री को ढूंढने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी सहायता ले रही है. कटिहार प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में खड़े यात्रियों का तथा ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के सामानों की तलाशी स्वान दस्ता ने की. तत्पश्चात आरपीएफ ईस्ट पोस्ट इंस्पेक्टर राकेश कुमार एवं जीआरपी थाना अध्यक्ष जीआरपी थाना अध्यक्ष अलाउद्दीन खान के नेतृत्व में रेलवे परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी व जवानों ने पूरे दल-बल के साथ कटिहार रेलवे स्टेशन, सभी प्लेटफॉर्मों एवं सर्कुलेटिंग एरिया का भ्रमण किया. सुरक्षा बलों की मौजूदगी से जहां आम यात्रियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई. तो दूसरी ओर असामाजिक तत्वों को भी सख्त संदेश दिया गया कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस तक स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी, सघन चेकिंग और गश्त जारी रहेगी. वही रेल प्रशासन ने आम यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी अविलंब रेल पुलिस या आरपीएफ को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >