सिमरिया में राहुल गांधी आमलोगों को करेंगे संबोधित, तैयारी पूरी

सिमरिया में राहुल गांधी आमलोगों को करेंगे संबोधित, तैयारी पूरी

कोढ़ा विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी. 23 अगस्त को कोढ़ा प्रखंड से होकर गुजरेगी. यात्रा नगर पंचायत, गेड़ाबाड़ी मुख्य बाजार होते हुए खेरिया मार्ग से सिमरिया पहुंचेगी. जहां राहुल गांधी आमलोगों को संबोधित करेंगे. यात्रा को लेकर इलाके में जोरदार तैयारी चल रही है. इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं. कोढ़ा व आसपास के इलाकों में कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेता व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि सिमरिया में राहुल गांधी का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा. वे बड़ी संख्या में जुटी जनता को संबोधित करेंगे. इस दौरान क्षेत्रीय और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती और यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है. ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >